बिगड़ी बात बने
सब तेरे नाम से ..
सब तेरे नाम से ..
राधा मिलन करा दो
मेरा श्याम से ..
ओ माता मिलन करा
दो मेरा श्याम से !.
पावन तट हो यमुना का ,
पावन तट हो यमुना का ,
और कदम्ब की छाया हो !
गूंजे तान मधुर मुरली की
गूंजे तान मधुर मुरली की
सामने मुरलीवाला हो !!
चर्चा करना मेरा
चर्चा करना मेरा
जाके घनश्याम से ,
ओ माता मिलन करा
दो मेरा श्याम से !...
मुरली तान में खोया - खोया ,
मुरली तान में खोया - खोया ,
वृन्दावन का उपवन हो !
सुर-सागर में खोया सा ,
सुर-सागर में खोया सा ,
मस्त हो रहा मधुवन हो !!
मैं सो जाऊ सदा - सदा को
मैं सो जाऊ सदा - सदा को
चरणों में तेरी आराम से ..
राधा मिलन करा
राधा मिलन करा
दो मेरा श्याम से ..
ओ माता मिलन करा

No comments:
Post a Comment