स्मृति शेष तीसरी पुण्यतिथि 08 Feb : सुप्रसिद्ध शायर जनाब (NIDA FAJLI) निदा फाजली साहब - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Saturday, February 09, 2019

स्मृति शेष तीसरी पुण्यतिथि 08 Feb : सुप्रसिद्ध शायर जनाब (NIDA FAJLI) निदा फाजली साहब



अपने वालिद के मौत पर जनाब निदा फाजली साहब ने जो यह कविता लिखी थी इस कविता से मेरा पहला परिचय हुआ जनाब निदा फाजली साहब के साहित्य संसार से ...
NIDA FAJLI BEST EVER POEM

दो बार मिला निदा फाजली साहब से...पहली बार दिल्ली में ...उनकी गजलें किस तरह मेरे सुबह शाम में उतरती हैं ये कहने का अवसर मिला था तब...! 
NIDA FAJLI BEST GAJAL
उन्होंने वहां सर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया और मैंने उन्हें अपनी मर्जी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं ...गजल से कुछ शेर सुनाने की गुजारिश की थी...मंच पर वह जब गए तो पूरी गजल पढ़ी मेरे लिए... 

निदा फाजली बेस्ट गजल

दूसरी बार मिला था उनसे भोपाल में...खास उन्हें ही सुनने पहुंचा था उस शाम वहां मुशायरे में ,तब मैं महीने भर के लिए आमला मध्यप्रदेश में था और अखबार में उनका प्रोग्राम का जिक्र पढ़ा...इस गजल ने खूब शमां बांधा था वहां ..

08 फ़रवरी 2016 को उनके निधन की खबर से सदमा से भर गया था मन, एक ऐसा शायर आज अपने बीच नहीं जिसके हर शब्द से मुझे गहरा नाता लगता है...

कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता - निदा फाजली
अक्सर पसंद की मेरी जितनी भी गजलें सुनता हूँ अधिकतर उनकी ही कलम से निकली हैं...अलविदा निदा फाजली साहब..विनम्र श्रद्धांजलि...आपके अल्फाज कभी नहीं भूल [पाएंगे...आपकी कलम ने हर अंधेरों के बीच सबको रास्ता दिखाया है ..ऐसे कलमकार कभी नहीं मरते !

No comments:

Post a Comment