Spiritual Hindi poetry : दीवानगी प्यार की तेरे - Ranjan Kumar - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Sunday, February 24, 2019

Spiritual Hindi poetry : दीवानगी प्यार की तेरे - Ranjan Kumar


god-prayer


दीवानगी प्यार की तेरे 
कुछ इस कदर,

चढ़ जाये मुझ पर,
जर्रे जर्रे में तुझे महसूस करूँ 
और तेरी रहमतों में खो जाऊं !

दीदार खुली आँखों से 

हो हर दम तेरा, 

तेरी उम्मीद में जागूं 

सुबह होने तक 
तेरे इन्तजार में ही सो जाऊं !

रहम करना 
इस बार न खाली जाऊं ,
युगों के बाद जगा हूँ ,
जगा रहूँ उस पार जाने तक 
कहीं गाफिल न हो जाऊं !!

No comments:

Post a Comment