Hindi love Poetry : प्रेम का उपहार पहला पहला प्रिय अश्क कैसे दूँ तुम्हें - Ranjan Kumar - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Wednesday, January 23, 2019

Hindi love Poetry : प्रेम का उपहार पहला पहला प्रिय अश्क कैसे दूँ तुम्हें - Ranjan Kumar



चाहते हो 
बाँट लेना 
सब गम मेरे तुम ,

पर किस तरह 
उपहार में 
आंसू तुम्हे दूँ ?


संकोच में 
है मन मेरा 
दुविधा बड़ी है ..


प्रेम का उपहार
पहला पहला प्रिय 
अश्क कैसे दूँ तुम्हें ? 


No comments:

Post a Comment