Hindi Poetry on life and death : जो मैं खामोश ये वाचाल होंगे - Ranjan Kumar - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Tuesday, January 22, 2019

Hindi Poetry on life and death : जो मैं खामोश ये वाचाल होंगे - Ranjan Kumar

solitude, alone boy

बेवजह मुझसे,
खफा खफा न रहो,
जिन्दगी मिली है
बहुत थोड़ी सी !
वक़्त का ज्यादा तू
ऐतबार न कर ,
क्या पता कब ले
कौन सी करवट !

किसी मोड़ पर बिछड़
जाऊंगा मैं यूँ ही ..
दूरियां होंगी महज
दहलीज भर ,
पार इसको भी
न कोई कर पाता , 
सिर्फ खामोशी 
शोर करती है !

जिन पलों ने मायने दी
जिन्दगी को, उन पलों को 
एक बार सहेज लें ,
पोटली यादों की
कुनमुनाती है,
सहेज लो इनको..
जो मैं खामोश,
ये वाचाल होंगे ...!!

- रंजन कुमार

No comments:

Post a Comment