Hindi Poetry on Life : ये जिन्दगी भी ये क्या जिन्दगी है - Ranjan Kumar - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Tuesday, January 22, 2019

Hindi Poetry on Life : ये जिन्दगी भी ये क्या जिन्दगी है - Ranjan Kumar

old-man-sad

ये जिन्दगी भी ये क्या जिन्दगी है,
जहाँ तोड़ती दम हर एक खुशी है !

बोझिल हवाएं कतरा के जाएँ,
अरमान बिखरे हुए दिल के टुकड़े,
फिर अंजुमन में खुशी क्या सजाएँ,
यहाँ हर कदम मौत ही हमनशी है !

ये जिन्दगी भी ये क्या जिन्दगी है,
जहाँ तोड़ती दम हर एक खुशी है !!

किसे हम सुनाएँ किसे सब बताएं ,
घुटन सी है छाई ये बादल की स्याही ,
करें याद किसको किसे याद आयें ,
यहाँ सच की कोई भी कीमत नहीं है !

ये जिन्दगी भी ये क्या जिन्दगी है,
जहाँ तोड़ती दम हर एक खुशी है !!

- रंजन कुमार

No comments:

Post a Comment