Vvk Hindi Poetry : उस काले गुलाब के फूल से ! - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Thursday, January 31, 2019

Vvk Hindi Poetry : उस काले गुलाब के फूल से !

Black Rose with dew drops

सुबह, 
रोशनी की पहली किरण
जब पड़ीं 
बालकनी में रखे 
उस काले गुलाब के 
फूल से लिपटीं 
उन ओस की बूंदों पर,
.
थोड़ी शर्मा सी गयी हो जैसे ,
वो एक ओस की बूँद 
आलिंगनमें वादों के शायद..
गुलाब की पंखुड़ियों से बद्ध है, 
वो काली पंखुड़ी में 
वो ओस की बूँद भी हाय..


जैसे काली रात में 

चाँद निकला हो 
अंगड़ाईयां लेता हुआ ..!


अंगड़ाईयां भी वो उफ्फ..

सच मानों..
तुम्हारे जुल्फों का बिखरना भी 
आज
याद बेहद आया !


- Vvk

No comments:

Post a Comment