तेरे रोने तड़पने का - तेरे कसमों वादों का कोई असर न होगा - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Tuesday, November 27, 2018

तेरे रोने तड़पने का - तेरे कसमों वादों का कोई असर न होगा

girl-standing-alone-in-the-woods

उस दिन सूरज
मेरे सिरहाने आ पुकारेगा 
और चाँद पायताने मुस्कुराएगा,
.
गोधूलि की पावन बेला मे 
चाँद और सूरज जब मिल रहे होंगे,
मैं तब विदा लूँगा तुमसे,
.
सूरज के साथ बहुत दूर निकल जाऊँगा,
तेरे लिए चाँद के उजाले 
और अपनी बेशुमार यादें छोड़ जाऊँगा !
.
अगली सुबह सूरज फिर आएगा 
पर मैं मौत की दुल्हन के आगोश मे
बस दूर से खिलखिलाउंगा ...
तेरे रोने तड़पने का तेरे कसमों वादों का
मुझपर उस दिन कोई असर न होगा,
.
तुम चाहो तो उस दिन मुझे ,
जिंदगी भर की मेरी वफादारिओं का 
वास्ता दे देकर बेवफा कह लेना ...!!

- रंजन कुमार

No comments:

Post a Comment