Hindi poetry on death : एक सन्नाटा है मौत, बस जोरदार सन्नाटा - Ranjan Kumar - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Thursday, March 07, 2019

Hindi poetry on death : एक सन्नाटा है मौत, बस जोरदार सन्नाटा - Ranjan Kumar

death silence


मौत दर्द नहीं है 
कोई पीड़ा भी नहीं है ,


एक सन्नाटा है मौत 
बस जोरदार सन्नाटा ..


जो धीरे से उतरता है 
और पसर जाता है !


इस सन्नाटे को
जो चीरती हैं चीखें ,


वह मृतक के लिए नहीं,


जो जिन्दा रह गए हैं
वो खुद के लिए चीखते हैं !


जो गया वह अब उनके लिए
क्या नहीं करेगा..


चीख चीख
इसका मातम मनाते हैं ,
बड़ी स्वार्थी है यह दुनिया..!

मातम मृतक का नहीं..
खुद का मनाते हैं लोग !


मौत दर्द नहीं है
कोई पीड़ा भी नहीं है ..


एक सन्नाटा है मौत,
बस जोरदार सन्नाटा..


जो धीरे से उतरता है
और पसर जाता है !!


- रंजन कुमार 

No comments:

Post a Comment