Spiritual Hindi poetry अद्भुत रहस्य है वह परमात्मा - Ranjan Kumar - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Wednesday, February 27, 2019

Spiritual Hindi poetry अद्भुत रहस्य है वह परमात्मा - Ranjan Kumar

super-natural

अद्भुत रहस्य है वह ,
परमात्मा ...


उसे खोजने में 
जो लगा जी जान से 
वह खुद उसी में 
खो गया !


किसी को
नहीं मिलता
वह आसानी से ,


जो उसे पाने चला
वह गया और
हमेशा के लिए
उसी में जा समा गया !


मिल जाये तो
बहुत पास ,
हर धड़कन में स्पंदित !


और न समझ आए
तो इतनी दूर ...


जन्मों का सफ़र भी
दूरी मिटा नहीं पाती !
अद्भुत रहस्य है वह ,
परमात्मा ...!!


- रंजन कुमार 

No comments:

Post a Comment