क्या रास्ता है ? रहगुजर क्या .. पूछ लूँ रब से ज़रा - Ranjan Kumar Dil ❤ Se - Poetry and Works of Ranjan Kumar

Breaking

Sunday, December 23, 2018

क्या रास्ता है ? रहगुजर क्या .. पूछ लूँ रब से ज़रा

Boy-sitting-alone-with-light

क्या रास्ता है,
रहगुजर क्या ,
पूछ लूँ रब से जरा !
कौन गुजरा,
कब यहाँ से,
ले लूँ पता 
उसका ज़रा !!

जरा जान लूँ
पहचान लूँ,
हैं दुश्वारियां 
क्या राह में !
कौन निकला
पार इसके,
और कौन
औंधे मुंह गिरा !! 

दुनिया का क्या,
कहती है जो कहने
उसे दे जो कहे !
न रंज कर,
न सवाल कर कहने
दो सबको सिरफिरा !! 

वह जो मेरी
तन्हाईओं को,
दे के जाता
ख्वाब कुछ !
रुक कर लूँ
कुछ संवाद
उससे ले लूँ
उसकी भी रजा !!

- रंजन कुमार

No comments:

Post a Comment